Wednesday, January 2, 2019

दा लाट: प्राकृतिक सौन्दर्य का खजाना

   वियतनाम के दा लाट शहर की खूबसूरती का कोई जोड़ नहीं। जी हां, दा लाट दुनिया का एक खूबसूरत पर्यटन शहर है।

  प्राकृतिक सौन्दर्य एवं तकनीकि विज्ञान की यह शानदार संयुक्त संरचना वैश्विक पर्यटकों को मुग्ध करती है। वियतनाम के लाम डांग प्रांत की राजधानी दा लाट वस्तुत: लैंगबियन पठार का क्षेत्र है।
   समुद्र तल से करीब 1500 मीटर ऊंचाई पर स्थित दा लाट शहर झीलों-झरनों एवं खूबसूरत संरचनाओं से आच्छादित है। 
   देवदार का सघन वन क्षेत्र इस शानदार शहर को आैर भी खूबसूरत बना देता है। सर्दियों में यहां की खूबसूरती अति दर्शनीय हो जाती है। कारण मैरीगोल्ड के पेड़ दा लाट के सौन्दर्य में चार चांद लगा देते हैं। 
  वर्ष पर्यंत दा लाट सुहानी धंुध से आच्छादित रहता है। शायद इसी लिए दा लाट को सिटी ऑफ अनन्त स्प्रिंग कहा जाता है।

   खास यह कि दा लाट शहर को जैव प्रौद्योगिकी एवं परमाणु भौतिकी के लिए खास तौर से जाना पहचाना जाता है। शीतलता एवं शांति दा लाट शहर की खासियत है।
   कृषि उत्पादों की विविधिता यहां का सौन्दर्य है। खास तौर से गोभी एवं फूलगोेभी दा लाट की उपज है। दा लाट का फूल उद्योग भी खास ख्याति रखता है।

   यहां के हाईड्रेंजिया एवं गोल्डन अनन्त को खास तौर से जाना पहचाना जाता है। दा लाट इस शहर का संक्षिप्त नाम है। इसका सम्पूर्ण नाम दैट एलिस लेटिटिअम एलिस टेम्परियम है।
   वस्तुत: दा लाट नाम स्थानीय जातीय समूह से लिया गया है। दा लाट शहर में सुन्दर संरचनाओं की एक लम्बी श्रंखला है।

  दा लाट का रेलवे स्टेशन भी एक सुन्दर संरचना है। रेलवे स्टेशन वास्तुकला एवं वास्तुशिल्प की अनुपम संरचना है। वास्तुकला में फ्रांसीसी आैपनिवेशक काल की शैली का प्रभुत्व देखने को मिलता है।
   रेलवे स्टेशन 1938 में बनाया गया था। इसे आर्ट डेको वास्तुकला शैली मेें डिजाइन किया गया है। रेलवे स्टेशन की मेहराबदार छतें, रंगीन खिड़कियां अति दर्शनीय हैं।

  खास यह कि स्टेशन की विशिष्टताओं के कारण 2001 में इसे राष्ट्रीय ऐतिहासिक स्मारक घोषित किया गया है। रेलवे स्टेशन में दुनिया की सबसे छोटी रेल यहां देखने को मिलेगी।
   दा लाट शहर की इमारतों की ऊंची, नुकीली एवं शानदार छतों को खास तौर से डिजाइन किया गया है। दा लाट शहर की सुन्दरता के अनगिनत नगीने हैं।

   दा लाट शहर का क्रेजी हाउस, ट्राई हम दा लाट कॉफी, टØक लैम पैगोड़ा, बाओ दाई का महल, दा लाट रेलवे स्टेशन, दा लाट नाइट मार्केट, पोंगौर झरना एवं लैंग बियांग पर्वत आदि इत्यादि बहुत कुछ है।
   खास यह कि दा लाट शहर स्वादिष्ट चटखारे वाले व्यंजनों से लेकर सैर सपाटा का भरपूर आनन्द प्रदान करता है।  
  क्रेजी हाउस: क्रेजी हाउस एक अतिथिगृह है। यहां की वास्तुकला विलक्षण है। 
संरचना भी विचित्र है। सुरंगों पर आधारित संरचना पर्यटकों को आकर्षित करती है। पर्यटक यहां एक खास रोमांच का एहसास करते हैं। 
  वस्तुत: क्रेजी हाउस वियतनामी वास्तुकार डांग विएट नगा की एक निजी परियोजना थी। जिसे 1990 में आम जनता के लिए खोल दिया गया। 
  पर्यटक क्रेजी हाउस में बचपन एंव कथा-कहानियों तथा परियों का एहसास करते हैं। पर्यटक क्रेजी हाउस में प्रवास भी कर सकते हैं।  

  टØक लैम पैगोडा: टØक लैम पैगोडा वस्तुत: एक बौद्ध मठ है। करीब 24 हेक्टेयर में फैला यह पैगोडा बौद्ध भिक्षुओं एवं नन की आश्रय स्थली है। बौद्ध भिक्षु एवं नन यहां रह कर अध्ययन करते हैं। यहां सौ से अधिक बौद्ध भिक्षु एवं नन प्रवास करते हैं।
  शांत एवं शीतल वातावरण पर्यटकों को मुग्ध कर लेता है। प्राकृतिक सौन्दर्य का यह आयाम पर्यटकों को लुभाता है। निकट ही टूयेन लाम झील है। देवदार के वृक्षों से घिरी यह झील अति दर्शनीय है। पर्यटक नौकायन कर प्रकृति का आनन्द ले सकते हैं। 
   बाओ दाई का महल: बाओ दाई का महल का अपना एक अलग इतिहास है। इसका निर्माण 1937 में किया गया था। शाही अंदाज का यह महल पर्यटकों को वास्तुशिल्प से आकर्षित करता है। वस्तुत: यह राजा बाओ दाई का महल है। यह स्थान बेहद रमणीक है।
   नाइट मार्केट: नाइट मार्केट हस्तशिल्प का मुख्य बाजार है। पर्यटक यहां खरीददारी का एक नया अनुभव कर सकते हैं। 
   पोंगौर झरना: पोंगौर झरना बेहद दिलचस्प है। खास यह कि झरना पर पर्यटक चहल कदमी का आनन्द ले सकते हैं। 
  वनस्पतियों एवं सुगंधित फूलों के बीच स्थित यह झरना दर्शनीय है। बहुस्तरीय चट्टानें आैर उस पर प्रवाहित निर्मल जल अति सुन्दर प्रतीत होता है। 
   लैंग बियांग पर्वत: लैंग बियांग पर्वत वस्तुत: दा लाट शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित है। दा लाट शहर का यह मुख्य आकर्षण है। लैंस बैंग नामक लोक गीत यहीं से लिया गया है।
   विशेषज्ञों की मानें तो लैंग बियांग पर्वत शाश्वत प्रेम का प्रतिनिधित्व करता है। लैंग बियांग पर्वत के पीछे एक प्रेम कहानी है। हालांकि समुद्र तल से करीब 1950 मीटर ऊंचाई वाला लैंग बियांग पर्वत दर्शनीय एवं सुहाना है। खेल के शौकीन पर्यटकों के लिए यह स्थान स्वर्ग है। यहां पर्वतारोहण का अपना एक अलग आनन्द है।
   दा लाट की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट लिएन खोंग एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन दा लाट में ही है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी दा लाट की यात्रा कर सकते हैं।
11.936230,108.445260

No comments:

Post a Comment

ओडो बोटानिया: रोमांचक मखमली एहसास    ओडो बोटानिया को धरती का ताज कहा जाना चाहिए। जी हां, ओडो बोटानिया का प्राकृतिक सौन्दर्य विलक्षण है...