Friday, December 28, 2018

जाफलाँग हिल स्टेशन: पत्थरों का सौन्दर्य

   नदियों एवं घाटियों में पत्थरों का सौन्दर्य देखना हो तो जाफलाँग हिल स्टेशन का भ्रमण करना चाहिए। जी हां, बांग्लादेश का यह हिल स्टेशन पत्थरों के प्राकृतिक सौन्दर्य से आच्छादित है। 

   जाफलाँग हिल स्टेशन खास तौर से पत्थरों की सुन्दरता के लिए जाना पहचाना जाता है। सिलहट डिवीजन का यह हिल स्टेशन पर्वतीय सौन्दर्य का इन्द्रधनुषी आयाम है।
   वर्षा वन क्षेत्र एवं पहाड़ों से आच्छादित जाफलाँग हिल स्टेशन वैश्विक पर्यटन में खास ख्याति रखता है। जाफलाँग हिल स्टेशन बांग्लादेश के उप जिला गोविंगघाट का इलाका है।

   खास यह कि जाफलाँग हिल स्टेशन पर प्राकृतिक सौन्दर्य का हर आयाम स्पर्श करता है। देवदार एवं पाइन के जंगलों से आच्छादित जाफलाँग हिल स्टेशन को सौन्दर्य का खजाना कहा जाना चाहिए।
   सिलहट शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर स्थित जाफलाँग हिल स्टेशन वस्तुत: खासी जनजातीय समुदाय का क्षेत्र है। 

   लिहाजा पर्यटक इस हिल स्टेशन पर आदिवासी लोक संस्कृति को देख सकते हैं। समझ सकते हैं। जाफलाँग हिल स्टेशन पर चाय बागानों की एक लम्बी श्रंखला विद्यमान है।
  लिहाजा चाय की भीनी-भीनी सुगंध से परिवेश लबरेज रहता है। पहाड़ों से लुढ़कते गोल पत्थरों का आकर्षण पर्यटकों को मुग्ध कर लेता है। 

   इस दुर्लभ सुन्दरता के बीच जाफलाँग हिल स्टेशन बेहद दर्शनीय प्रतीत होता है। विशेषज्ञों की मानें तो जाफलाँग हिल स्टेशन वस्तुत: रोलिंग स्टोंस के लिए खास तौर से जाना पहचाना जाता है।
   खास यह कि जाफलाँग हिल स्टेशन बांग्लादेश एवं भारत के सीमा क्षेत्र का हिल स्टेशन है। जाफलाँग हिल स्टेशन भारत के राज्य मेघालय से सटा हुआ है। 

  यह हिल स्टेशन बांग्लादेश के शहर सिलहट के फेफड़ों के तौर पर जाना पहचाना जाता है। जाफलाँग हिल स्टेशन को बांग्लादेश में जाफलाँग ग्रीन पार्क के तौर पर भी जाना जाता है।
   हालांकि ग्रीन पार्क वस्तुत: जाफलाँग हिल स्टेशन का एक हिस्सा है। यह पार्क मनोरंजन के विविध आयाम संसाधन रखता है। जाफलाँग ग्रीन पार्क में आैषधीय वनस्पतियों की प्रचुरता है। लिहाजा यहां पर्यटकों को प्राण वायु का एहसास होता है। 

   इस सुन्दर पार्क का रखरखाव जाफलाँग फाउण्डेशन एवं वन विभाग संयुक्त रूप से करते हैं। करीब 100 हेक्टेयर भूमि वाला यह क्षेत्र आकाश एवं मोहनी सहित अनेक प्रकार की प्रजातियों के पेड़ श्रंखला से आच्छादित है। 
  घाटी में नदियों का प्रवाह एवं चौतरफा पर्वत शिखर का सौन्दर्य बेहद दर्शनीय प्रतीत होता है। जाफलाँग हिल स्टेशन का मुख्य आकर्षण मारी नदी है।

  पर्यटक यहां जलक्रीड़ा के साथ ही नौकायन या मछली पकड़ने का भी शौक पूरा कर सकते हैं। नौकायन करते हुए प्राकृतिक सौन्दर्य को निहारना बेहद रोेमांचक होता है। खासी पल्ली गांव भी जाफलाँग हिल स्टेशन का एक विशेष अाकर्षण है। 

   गांव की प्राचीनता एवं लोक संस्कृति बेहद लुभावनी है। खासी जनजातीय समुदाय की अपनी एक अलग संस्कृति है। खासी में मातृ प्रणाली का अनुसरण एक असाधारण परम्परा है।
   मानसून के मौसम में जाफलाँग हिल स्टेशन का प्राकृतिक सौन्दर्य आैर भी अधिक निखर आता है। कारण चौतरफा हरा भरा परिदृश्य अवलोकित होता है। यहां की झीलों-झरनों का अपना एक अलग आकर्षण एवं सौन्दर्य है। सर्दियों में यहां की सुन्दरता का अपना एक अलग अंदाज दिखता है। 

  जाफलाँग हिल स्टेशन पर जैनपुर के वन क्षेत्र खास प्रसिद्ध हैं। श्रीपुर एवं तमाबिल भी यहां के दर्शनीय स्थल हैं। पान एवं सुपारी की खेती खास यहां देखने को मिलेगी। पर्यटक जाफलाँग हिल स्टेशन पर हिल ट्रैकिंग का भी आनन्द ले सकते हैं। इस दौरान पर्यटक वन्य जीवन का रोमांच भी महसूस कर सकते हैं। 

   जाफलाँग हिल स्टेशन पर श्रीपुर का वॉटर फॉल्स पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहां पर्यटक नारंगी उद्यान का भ्रमण कर सकते हैं। जयंतपुर यहां का एक अति महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्र है। 
  यह इलाका ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के लिए खास तौर से जाना पहचाना जाता है। यहां जैन राजाओं के महल एवं जयंत राजबाड़ी सहित बहुत कुछ दर्शनीय है।
    जाफलाँग हिल स्टेशन की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट उस्मानी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सिलहट है। सिलहट से जाफलाँग हिल स्टेशन की दूरी करीब 0.80 मील है। निकटतम रेलवे स्टेशन भी सिलहट जंक्शन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी जाफलाँग हिल स्टेशन की यात्रा कर सकते हैं।
24.903561,91.873611

No comments:

Post a Comment

ओडो बोटानिया: रोमांचक मखमली एहसास    ओडो बोटानिया को धरती का ताज कहा जाना चाहिए। जी हां, ओडो बोटानिया का प्राकृतिक सौन्दर्य विलक्षण है...