फेयरबैंक्स: प्राकृतिक सुन्दरता
फेयरबैंक्स को शानदार पर्यटन शहर कहा जाना चाहिए। जी हां, फेयरबैंक्स की
प्राकृतिक सुन्दरता अद्भुत है। वस्तुत: फेयरबैंक्स बर्फ की आगोश में लिपटा
रहने वाला शहर है।
संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का प्रांत का यह सुन्दर शहर देश विदेश में अपने खास सौन्दर्य के लिए प्रसिद्ध है।
फेयरबैंक्स अमेरिकी प्रांत अलास्का का सबसे बड़ा शहर है। आर्कटिक सर्किल के
सन्निकट स्थित यह पर्वतीय शहर वैश्विक पर्यटकों का सर्वाधिक पसंदीदा शहर
है।
इसका सौन्दर्य शास्त्र बेमिशाल है। सूर्योदय एवं सूर्यास्त फेयरबैंक्स की सुन्दरता को आैर भी निखार देता है।
ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे कैनवास पर कोई शानदार पेंटिंग रूपांकित की गयी
हो। खास तौर से फेयरबैंक्स की पर्वत श्रंखलाएं एक नया आकर्षण पैदा करती
हैं।
फेयरबैंक्स की पर्वत श्रंखलाएं, झीलों-झरनों की सुन्दरता, प्राचीन नदियों
का अद्भुत दर्शन एवं वन्य जीवन का कोलाहल पर्यटकों को रोमांच से भर देता
है।
शांत एवं शीतल फेयरबैंक्स पर पर्यटक एक ऊर्जा का एहसास करते हैं। इसे
प्रकृति का जीवंत शहर कह सकते हैं। फेयरबैंक्स में आकर्षण की एक लम्बी
श्रंखला है।
खास तौर से कला एवंं कलाकार सम्पन्न यह शहर अपनी एक अलग संस्कृति रखता है। समृद्ध अलास्का की मूल संस्कृति यहां की शान है।
आकर्षण एवं अनवेषण की यहां एक लम्बी श्रंखला है। फेयरबैंक्स क्षेत्र में अरोरा सीजन खास तौर से जाना पहचाना जाता है।
आकाशीय रोशनी की विलक्षण छटा निखरती दिखती है। अगस्त से अप्रैल की मध्य अवधि यहां शानदार दृष्टिगत होती है।
इसी प्रकार मिडनाइट सन सीजन फेयरबैंक्स का विशेष आकर्षण होता है। पर्यटक
इस अवधि में फेयरबैंक्स में 24 घंटे एक विशेष रोशनी का अनुभव कर सकते हैं।
हालांकि यहां खास तौर से पर्यटक धंुध का रोमांचक एहसास करते हैं। हालांकि सर्दियों में सूर्य के दर्शन बेहद कम होते हैं।
सूर्यास्त के बाद एवं सूर्योदय के पहले फेयरबैंक्स की छटा अद्भुत दिखती
है। बर्फ से आच्छादित इलाका, अल्पाइन का सघन वन क्षेत्र इस निराली छटा को
आैर भी अधिक विलक्षण बना देता है।
फेयरबैंक्स का यह दृश्य परी लोक सा बना देता है। सर्दियों का मौसम फेयरबैंक्स शहर पर मुकुट की भांति प्रतीत होता है।
कारण
चौतरफा बर्फ का आच्छादन होता है। फेयरबैंक्स की प्राकृतिक सुन्दरता
पर्यटकों को मुग्ध कर लेती है। यहां की प्राकृतिक सुन्दरता को कई फिल्मों
में कैद किया जा चुका है।
अलास्का में सर्दियों का सौन्दर्य कुछ आैर ही दिखता है। सूर्य की चमक में बर्फ का इन्द्रधनुषी रंग विशेष दिखता है।
खास यह कि फेयरबैंक्स में पशुओं का अनुसंधान केन्द्र भी है। लिहाजा पशुओं की विशेष प्रजातियां दिखती हैैं।
खास तौर से बर्फीले क्षेत्र एवं अंधकार में रहने वाले पशुओं का चंचल
व्यवहार दृष्टिगत होता है। स्कीइंग के शौकीन पर्यटकों के लिए फेयरबैंक्स
किसी स्वर्ग से कम नहीं।
विशेषज्ञों की मानें तो फेयरबैंक्स को हब ऑॅॅफ इंटीरियर, गेटवे टू द बुश, गोल्डन हार्ट सिटी आदि इत्यादि बहुत कुछ कहा जाता है।
हालांकि फेयरबैंक्स की आबादी एक लाख से भी कम है। फिर भी फेयरबैंक्स अलास्का को वैश्विक पर्यटन में विशिष्ट स्थान हासिल है।
फेयरबैंक्स विश्वविद्यालय, आर्मी बेस, एयरफोर्स सहित बहुत कुछ है।
पर्यटकों को बर्फबारी एवं सर्दियों का आनन्द लेना हो तो फेयरबैंक्स की
यात्रा करनी चाहिए।
खास यह कि सर्दियों में फेयरबैंक्स का तापमान शून्य से 62 डिग्री तक नीचे
रहता है। सर्दियों में आसमान का इन्द्रधनुषी रंग पर्यटकों को सम्मोहित कर
लेता है।
पर्यटक फेयरबैंक्स में मिट्टी के बर्तन, पेंटिंग, कपड़ा, गहनों का एक अलग अंदाज देख सकते हैं।
फेयरबैंक्स यूनिवर्सिटी ऑफ अलास्का एवं यूनिवर्सिटी ऑफ अलास्का म्यूजियम
ऑफ नार्थ सहित बहुत कुछ विशेष है। यहां प्राकृतिक इतिहास एवं कला का अद्भुत
संगम दिखता है।
इसे अलास्का का समृद्ध संग्रहालय माना जाता है। अल्पाइन स्कीइंग, रॉफ्टिंग, गर्म स्प्रिंग्स यहां के खास आकर्षण हैं।
पायनियर पार्क: पायनियर पार्क फेयरबैंक्स का मुख्य आकर्षण है। इसकी विलक्षणता एवं सुन्दरता दर्शनीय है।
फेयरबैंक्स की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट फेयरबैंक्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट है।
फेयरबैंक्स की एयरपोर्ट से दूरी करीब 5 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन
फेयरबैंक्स में ही है। पर्यटक फेयरबैंक्स की यात्रा सड़क मार्ग से भी कर
सकते हैं।
64.837776,-147.716385
64.837776,-147.716385
No comments:
Post a Comment