Monday, February 17, 2020

ओडो बोटानिया: रोमांचक मखमली एहसास

   ओडो बोटानिया को धरती का ताज कहा जाना चाहिए। जी हां, ओडो बोटानिया का प्राकृतिक सौन्दर्य विलक्षण है। यह प्राकृतिक सौन्दर्य पर्यटकों कोे मुग्ध कर लेता है। 

   समुद्र की गोद में स्थित ओडो बोटानिया साऊथ कोरिया का आदर्श पर्यटन है। वस्तुत: यह एक दिव्य-भव्य द्वीप है लेकिन इसके अद्भुत सौन्दर्य ने इसे अति विशिष्ट बना दिया है। हालांकि इसे एक शानदार समुद्री वनस्पति उद्यान भी कहा जाता है। 

   साऊथ कोरिया के ग्योंगसांगम स्थित ओडो बोटानिया पर्यटकों को एक मखमली एहसास कराता है। लिहाजा वैश्विक पर्यटक ओडो बोटानिया के आकर्षण में खिंचे चले आते हैं। ओडो बोटानिया से चौतरफा प्रकृति का सुन्दर नजारा दिखता है। कई बार समुद्र की लहरों से अठखेलियां करने का मन होता है। 

  जियोजेडो द्वीप से करीब 4 किलोमीटर दूर स्थित ओडो बोटानिया वस्तुत: दुर्लभ एवं विलुप्त आैषधीय वनस्पतियों का खजाना है। गुजरा पोर्ट से जहाज से करीब 20 मिनट के सफर की पहंुच में स्थित ओडो बोटानिया आैषधीय वनस्पतियों एवं फूलों का एक विशाल गुलदस्ता की भांति नजर आता है।

  शायद इसीलिए इसे 'बंच आफ फ्लावर्स" भी कह सकते हैं। ओडो बोटानिया वस्तुत: नाएडो द्वीप एवं यूरोपियन आडो द्वीप की भांति है। हालांकि इसका अपना एक अलग ही आकर्षण है। 

   ओडो बोटानिया को एक शानदार पर्यटन के रूप में विकसित करने का श्रेय ली चांग हो एवं उनकी पत्नी कोे जाता है। इस परिदृश्य को सजाने-संवारने में ली चांग हो दम्पत्ति को 30 वर्ष का लम्बा समय देना पड़ा। 

   विशेषज्ञों की मानें तो वर्ष 1969 में ली चांग हो पत्नी सहित इस द्वीप पर हवा के झोकों एवं समुद्र की तूफानी लहरों से बचने के लिए ओडो बोटानिया द्वीप पर आये थे। इस द्वीप के प्राकृतिक सौन्दर्य एवं चौतरफा निराली छटा पर हो दम्पत्ति मुग्ध हो गये।

   लिहाजा इस दम्पत्ति ने इसे आैर अधिक सजाने-संवारने का संकल्प ले लिया। करीब 30 वर्ष के अथक परिश्रम से दम्पत्ति ने ओडो बोटानिया को फूलों एवं वनस्पतियों का एक शानदार गुलदस्ता बना दिया। अब इसे फूलों एवं वनस्पतियों का एक शानदार एवं अति समृद्ध खजाना कहा जाता है। 

   वस्तुत: ओडो बोटानिया द्वीप अब फूलों एवं वनस्पतियों से पूरी तरह से आच्छादित है। पश्चिमी शैली के इस शानदार उद्यान में सुन्दर मूर्तियां भी हैं। मूर्तियों वाले हिस्से को वीनस गार्डेन के नाम से जाना एवं पहचाना जाता है।

  ओडो बोटानिया का एक आकर्षण पैराडाइज लाऊंज है। यहां से पर्यटक धूप का आनन्द लेने के साथ ही समुद्र की लहरों के रोमांच का एहसास कर सकते हैं। 

  खास यह कि ओडो बोटानिया पर दुनिया का विलुप्त एवं अति दुर्लभ फूल ओडो भी पाया जाता है। 

  विशेषज्ञों की मानें तो यह सम्पूर्ण इलाका हालियो मैरीटाइम नेशनल पार्क का हिस्सा माना जाता है। ओडो बोटानिया की सुन्दरता किसी आश्चर्य से कम नहीं है। पर्यटक यहां एक मखमली एहसास करते हैं।


   ओडो बोटानिया की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैंं। निकटतम एयरपोर्ट गिम्हे इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन ग्योंगसांगम में स्थित है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
37.568290,126.997780

No comments:

Post a Comment

ओडो बोटानिया: रोमांचक मखमली एहसास    ओडो बोटानिया को धरती का ताज कहा जाना चाहिए। जी हां, ओडो बोटानिया का प्राकृतिक सौन्दर्य विलक्षण है...