ट्यूलिप गार्डेन : सुन्दरता एवं सुगंध का खजाना
ट्यूलिप गार्डेन को धरती का स्वर्ग कहा जाना चाहिए। जी हां, ट्यूलिप
गार्डेन का प्राकृतिक सौन्दर्य अद्भुत एवं विलक्षण है। शायद इसी लिए इसे
धरती का स्वर्ग माना जाता है।
भारत के जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित इस खूबसूरत उद्यान को भारत सहित
दुनिया भर में जाना पहचाना जाता है। ट्यूलिप गार्डेन को वस्तुत: इंदिरा
गांधी ट्यूलिप गार्डेन के नाम से जाना जाता है।
इस अति दर्शनीय उद्यान को सुगंध का खजाना भी कहा जा सकता है क्योंकि इस
शानदार एवं सुन्दर उद्यान में फूलों की असंख्य प्रजातियां पुष्पित एवं
पल्लवित हैं। करीब 90 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में फैले इस खूबसूरत उद्यान
में 13 लाख से अधिक ट्यूलिप रोपित हैं।
जबरवान पहाड़ियों के मध्य रचा-बसा यह सुन्दर ट्यूलिप गार्डेन वैश्विक
पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र रहता है। खास यह कि ट्यूलिप गार्डेन अलग-अलग
प्रजातियों के फूलों के पौधे बेहद दर्शनीय एवं लुभावने प्रतीत होते हैं।
इस उद्यान की सुगंध पर्यटकों के दिल एवं दिमाग को एक विशेष ताजगी प्रदान
करती है। लिहाजा पर्यटक ट्यूलिप गार्डेन से खास ऊर्जा के साथ वापस लौटते
हैं। खूबसूरत वादियों का यह उद्यान बॉलीवुड का मुख्य आकर्षण रहा है। शायद
इस लिए इस शानदार उद्यान में असंख्य फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।
बॉलीवुड सुपर स्टार अमिताभ बच्चन सहित कई स्टार इस उद्यान में शूटिंग कर
चुके हैं। यहां की खूबसूरत वादियां किसी को भी सम्मोहित कर लेती हैं। शायद
यही कारण है कि फिल्म मेकर्स स्विटजरलैण्ड जाने के बजाय ट्यूलिप गार्डेन
में शूटिंग करना पसंद करते हैं।
धरती के स्वर्ग के अलंकरण से विभूषित ट्यूलिप गार्डेन शहर श्रीनगर से करीब
8 किलोमीटर दूर स्थित है। ट्यूलिप महोत्सव ट्यूलिप गार्डेन का मुख्य
आकर्षण होता है। यह महोत्सव वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता है।
विशेषज्ञों की मानें तो इस शानदार उद्यान में 13 लाख से अधिक ट्यूलिप बल्ब
एक बार में खिलते हैं। खास यह कि ट्यूलिप गार्डेन के आसपास भी शानदार एवं
सुन्दर बाग-बगीचों की एक शानदार एवं लम्बी श्रंृखला विद्यमान है।
इनमें खास तौर से शालीमार गार्डेन, निशात बाग, चश्म-ए-शाही गार्डेन एवं
मुगल गार्डेेन आदि इत्यादि हैं। ट्यूलिप महोत्सव को बहार-ए-कश्मीर भी कहा
जाता है। बहार-ए-कश्मीर को बसंत ऋतु का आगमन माना जाता है। बसंत ऋतु आने पर
श्रीनगर में उत्सव जैसा परिवेश दिखता है।
ट्यूलिप गार्डेन एशिया के सबसे बड़े एवं सुन्दर गार्डेन के रूप में देखा
जाता है। पर्यटक ट्यूलिप गार्डेन का सौन्दर्य देख कर बरबस बोल उठते है कि
भई वाह... धरती पर कहीं स्वर्ग है तो बस ट्यूलिप गार्डेन...। विशेषज्ञों की
मानें ट्यूलिप गार्डेन की गढ़न से पहले सेब, अखरोट, खुबानी एवं बादाम आदि
का बागान था।
शिराज बाग: शिराज बाग वस्तुत: जबरवान पहाड़ियों की गोद में स्थित सुन्दर
बाग है। करीब 30 हेक्टेयर में फैले इस उद्यान की सुन्दरता देखते ही बनती
है।
डल झील: डल झील इस इलाके का मुख्य आकर्षण है। पर्यटक डल झील में शिकारा की
सैर कर सकते हैं। पर्यटक यहां से ट्यूलिप गार्डेन का अद्भुत दृश्वालोकन कर
सकते हैं।
ट्यूलिप गार्डेन की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम
एयरपोर्ट गग्गल एयरपोर्ट श्रीनगर है। निकटतम रेलवे स्टेशन जम्मू तवी जंक्शन
है। जम्मू तवी जंक्शन से ट्यूलिप गार्डेन की दूरी करीब 293 किलोमीटर है।
पर्यटक ट्यूलिप गार्डेन की यात्रा सड़क मार्ग से भी कर सकते हैं।
34.071750,74.804320
34.071750,74.804320
No comments:
Post a Comment