कर्जत हिल स्टेशन : रोमांचक एहसास
कर्जत हिल स्टेशन को प्रकृति का अनुपम उपहार कहा जाना चाहिए। चौतरफा
प्राकृतिक सौन्दर्य की निराली छटा पर्यटकों को आकर्षित करती है।
झीलों, झरनों एवं नदियों सेे अति समृद्ध कर्जत हिल स्टेशन वैश्विक
पर्यटकों को खास तौर से आकर्षित करता है। भारत के महाराष्ट्र के अहमदनगर का
यह शानदार हिल स्टेशन अति दर्शनीय है। इसे प्रकृति की गोद कहें तो शायद
कोई अतिश्योक्ति न होगी।
कर्जत हिल स्टेशन बारिश के मौसम के लिए खास तौर से जाना पहचाना जाता है।
कर्जत पर रिमझिम बारिश का आनन्द ही कुछ आैर होता है। बारिश का मौसम कर्जत
हिल स्टेशन को बेहद रोमांचक बना देता है। चौतरफा हरी-भरी घाटियां-वादियां
अद्भुत परिदृश्य प्रस्तुत करती हैं। खास यह कि मुम्बई-पुणे इलाके का यह एक
आदर्श हिल स्टेशन है।
कर्जत हिल स्टेशन की शीतल, शांत एवं सुखद जलवायु पर्यटकों को मुग्ध कर
लेती है। इसे मुम्बई-पुणे का टूरिज्म गेटवे भी कहा जा सकता है। कर्जत हिल
स्टेशन पर चौतरफा मखमली घास के मैदान एवं ढ़लान पर्यटकों को एक मखमली एहसास
कराते हैं। एडवेंचर का आनन्द लेना हो तो कर्जत हिल स्टेशन से बेहतरीन कुछ
नहीं होगा।
पर्यटक यहां माउंटेनिंग एवं हाइकिंग का भी भरपूर आनन्द ले सकते हैं।
मुम्बई से करीब 70 किलोमीटर एवं पुणे से करीब 100 किलोमीटर दूर स्थित कर्जत
हिल स्टेशन महाराष्ट्र का आदर्श हिल स्टेशन माना जाता है। कर्जत हिल
स्टेशन का धार्मिक, ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व भी है।
धार्मिक स्थलों के साथ ही मानव निर्मित गुफाएं भी इस हिल स्टेशन की शान
एवं शोभा हैं। कर्जत हिल स्टेशन एवं आसपास आकर्षक एवं लुभावने स्थानों की
एक लम्बी श्रंृखला विद्यमान हैं। खास तौर से देखें तो जैन मंदिर, कोठालीगढ़
का किला, उल्लास घाटी, भोर घाट, कोंडेश्वर मंदिर, कोंडाना गुफा एवं एन डी
स्टूडियो आदि इत्यादि हैं।
जैन मंदिर: जैन मंदिर स्थापत्य कला का अद्भुत संगम है। सफेद संगमरमर से
बना जैन शिनिंग मंदिर स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह धार्मिक
स्थान जैन मुनियों की स्मृति में बना है। जैन धर्म के आदर्श एवं उपदेश इस
मंदिर में दर्शित एवं प्रदर्शित हैं। यहां की मूर्तिकला एवं नक्काशी
दर्शकों कोे रोमांचित कर देती है।
कोठालीगढ़ का किला: कोठालीगढ़ का किला कर्जत हिल स्टेशन का मुख्य आकर्षण है।
इस इलाके को बेहतरीन ट्रैकिंग प्वाइंट भी कह सकते हैं। इस प्राचीन किला का
निर्माण 13वीं शताब्दी में किया गया था। विशेषज्ञों की मानें तो यह किला
केवल किला भर नहीं है। यह किला इलाके में एक लाइट हाउस की तरह काम करता
है।
उल्लास घाटी: उल्लास घाटी खास तौर से कर्जत हिल स्टेशन का एक अन्य मुख्य
आकर्षण है। यह इलाका खास तौर से झीलों-झरनों एवं नदियों के लिए जाना पहचाना
जाता है। मानसून में उल्लास घाटी का प्राकृतिक सौन्दर्य आैर भी अधिक निखर
आता है। प्रकृति प्रेमियों एवं एडवेंचर्स के शौकीन पर्यटकों के लिए यह
इलाका किसी स्वर्ग से कम नहीं है।
भोर घाट: भोर घाट अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए खास तौर से प्रसिद्ध है।
प्रकृति प्रेमियों के लिए भोर घाट किसी खजाना से कम नहीं है। भोर घाट अपने
ऐतिहासिक महत्व के लिए भी जाना पहचाना जाता है।
कोंडेश्वर मंदिर: कोंडेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित अति प्राचीन मंदिर
है। पर्वत के शीर्ष पर स्थापित मंदिर से भोर घाट का अनुपम एवं मनोहर दृश्य
दिखता है।
कोंडाना की गुफा: कोंडाना की गुफा अति दर्शनीय है। पर्यटक यहां रोमांचक
अनुभव कर सकते हैं। गुफा अपनी वास्तुकला एवं सौन्दर्य के लिए खास तौर से
जानी पहचानी जाती है। विशेषज्ञों की मानें तो गुफा का ताल्लुक बौद्ध धर्म
से रहा है। गुफा में बौद्ध आलेख, खूबसूरत कलाकृतियां एवं बौद्ध स्तूप देखे
जा सकते हैं।
एन डी स्टूडियो: एन डी स्टूडियो खास तौर से कर्जत हिल स्टेशन का मुख्य
आकर्षण है। पर्यटक यहां शूटिंग आदि का आनन्द ले सकते हैं। इस स्टूडियों में
असंख्य फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।
कर्जत हिल स्टेशन की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम
एयरपोर्ट आैरंगाबाद एयरपोर्ट है। आैरंगाबाद एयरपोर्ट से कर्जत हिल स्टेशन
की दूरी करीब 110 किलोमीटर है। निकटतम रेलवे स्टेशन सोलापुर जंक्शन है।
पर्यटक सड़क मार्ग से भी कर्जत हिल स्टेशन की यात्रा कर सकते हैं।
18.964340,73.329710
18.964340,73.329710
No comments:
Post a Comment