Tuesday, December 18, 2018

बहरीन हिल स्टेशन: बेजोड़ सुन्दरता

   बहरीन हिल स्टेशन की प्राकृतिक सुन्दरता का कोई जोड़ नहीं। जी हां, जलीय क्षेत्र का यह सुन्दर हिल स्टेशन दुनिया के खूबसूरत स्थानों में से एक है। 

  पाकिस्तान के स्वात जिला का यह हिल स्टेशन वैश्विक पर्यटकों को आकर्षित करता है। समुद्र तल से करीब 4700 फुट ऊंचाई पर स्थित बहरीन हिल स्टेशन प्राकृतिक सौन्दर्य का हर आयाम रूपांकित करता है। शायद यही कारण है कि बहरीन हिल स्टेशन वैश्विक पर्यटकों को आकर्षित करता है।

   बहरीन हिल स्टेशन शानदार परिदृश्य एवं प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए दुनिया में प्रसिद्ध है। खास यह कि बहरीन हिल स्टेशन का मौसम बेहद खुशगवार रहता है। बहरीन हिल स्टेशन का क्षेत्र खैबर पख्तुनख्वा के तहत आता है।

   वस्तुत: बहरीन पाकिस्तान का एक सुन्दर शहर है। खास यह कि पाकिस्तान का यह सुन्दर शहर दो खूबसूरत नदियों दारल एवं स्वात के मध्य बसा है। इस लिए बहरीन हिल स्टेशन को दारल एवं स्वात नदियों का संगम भी कह सकते हैं। 

   प्राकृतिक खूबसूरती का बेजोड़ यह इलाका सभी अत्याधुनिक सेवाओं एवं सुविधाओं से सुसज्जित है। जिससे पर्यटकों को कोई असुविधा नहीं होती है। चौतरफा पर्वत श्रंखला का आच्छादन मुग्ध कर देता है तो वहीं घाटियां-वादियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

   वस्तुत: बहरीन हिल स्टेशन झीलों-झरनों एवं नदियों की खूबसूरती के लिए जाना पहचाना जाता है। सर्दियों में बहरीन हिल स्टेशन का प्राकृतिक सौन्दर्य आैर भी खिल उठता है।
   कारण पर्वत शिखर सहित आसपास का इलाका बर्फ की ओढ़नी से ढ़का नजर आता है। बर्फबारी का यह दृश्य सम्मोहित करने वाला होता है।

  यहां सैयदई झीलों का मुख्य आकर्षण है। चौतरफा मखमली घास के हरे-भरे लॉन-मैदान पर्यटकों को एक ह्मदयस्पर्शी एहसास कराते हैं। मिंगोरा से करीब 60 किलोमीटर उत्तर दिशा में स्थित बहरीन हिल स्टेशन वनस्पतियों की प्रचुरता रखता है। 

   विशेषज्ञों की मानें तो बहरीन हिल स्टेशन की ख्याति दारल नदी एवं स्वात नदी के संगम के कारण है। इस संगम के कारण ही इस स्थान का नामकरण बहरीन है। खास यह कि गर्मियों में भी बहरीन हिल स्टेशन का तापमान शीतल ही रहता है। 

   वस्तुत: बहरीन हिल स्टेशन स्वात नदी के दाहिने किनारे स्थित एक सुन्दर एवं विहंगम स्थान है। जिसमें प्रकृति का हर रंग दिखेगा। पर्यटक यहां खुद को प्रकृति की गोद में होने का एहसास करते हैं। आशय यह कि पर्यटक यहां प्रकृति का अद्भुत आनन्द लेते हैं। 

   बहरीन हिल स्टेशन की सुरम्य घाटियां-वादियां पर्यटकों को मुग्ध कर लेती हैं। झीलों-झरनों की सुन्दर श्रंखला देख कर पर्यटकों का मन मस्तिष्क जलक्रीड़ा करने के लिए मचल उठता है। झीलों की भव्य-दिव्यता देखते ही बनती है। पर्यटक यहां नौकायन का आनन्द उठा सकते हैं। 

   बहरीन वस्तुत: लकड़ी की नक्काशी के लिए खास प्रसिद्ध है। लिहाजा पर्यटक बाजार में हस्तशिल्प की खरीदारी कर शौक को पूरा कर सकते हैं। यहां का हस्तशिल्प एवं लकड़ी की नक्काशी पर्यटकों को खास तौर से लुभाती है।
   बहरीन की अपनी एक संस्कृति है। शांत एवं शीतल बहरीन हिल स्टेशन मन मस्तिष्क को एक खास ताजगी प्रदान करता है। 

   बहरीन हिल स्टेशन का सघन वन क्षेत्र वनस्पतियों की प्रचुरता से आच्छादित है। लिहाजा बहरीन हिल स्टेशन पर्यटकों को यहां भरपूर आक्सीजन प्रदान करता है। सैर सपाटा के साथ ही स्वादिष्ट व्यंजन की उपलब्धता पर्यटकों के आनन्द दोगुना कर देती है।

   बहरीन हिल स्टेशन की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट बहरीन इण्टरनेशनल एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन बहरीन में ही है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी बहरीन हिल स्टेशन की यात्रा कर सकते हैं।
34.779518,72.352409

No comments:

Post a Comment

ओडो बोटानिया: रोमांचक मखमली एहसास    ओडो बोटानिया को धरती का ताज कहा जाना चाहिए। जी हां, ओडो बोटानिया का प्राकृतिक सौन्दर्य विलक्षण है...