Sunday, December 16, 2018

दामन हिल स्टेशन: मखमली एहसास

   दामन हिल स्टेशन को धरती को श्रंगार कहा जाना चाहिए। जी हां, दामन हिल स्टेशन की प्राकृतिक सुन्दरता का कहीं कोई जोड़ नहीं। यहां का प्राकृतिक सौन्दर्य अकल्पनीय है। 

   लिहाजा दुनिया के पर्यटक खींचे चले आते हैं। नेपाल के दक्षिण-पश्चिम इलाके के मकानपुर जिला का यह सुन्दर पर्यटन स्थल खूबियों का भण्डार है। चौतरफा प्राकृतिक सौन्दर्य की इन्द्रधनुषी निराली छटा पर्यटकों को मुग्ध कर लेती है।
   समुद्र तल से करीब 2802 मीटर ऊंचाई पर स्थित दामन हिल स्टेशन प्रकृति की गोद का एक सुन्दर नगीना है।

  मखमली घास के हरे-भरे लॉन, मैदान एवं ढ़लान पर्यटकों को ह्मदय स्पर्शी एहसास कराते हैं। शीतलता एवं शांति से आच्छादित दामन हिल स्टेशन का परिवेश पर्यटकों को भरपूर आक्सीजन प्रदान करता है। विशेषज्ञों की मानें तो दामन हिल स्टेशन केन्द्रीय नेपाल का बेहद आकर्षक पर्यटन स्थल है। 

   नेपाल के त्रिभुवन राजमार्ग पर स्थित यह पर्यटन स्थल माउण्ट एवरेस्ट के अति निकट है। लिहाजा पर्यटक प्राकृतिक सौन्दर्य का भरपूर आनन्द उठा सकते हैं।
   समुद्र तल से ऊंचाई होने के कारण दामन हिल स्टेशन पर आक्सीजन की प्रचुरता पर्यटकों के फेफड़ों को जैसे पंख लगा देती है। पर्यटक यहां एक विशेष ताजगी का एहसास करते हैं। 

   खास तौर से सर्र्दियों में दामन हिल स्टेशन पर सैर सपाटा का अपना एक अलग ही मजा है। कारण सर्दियों में दामन हिल स्टेशन बर्फबारी से आच्छादित रहता है। 
  बर्फबारी का रोमांच पर्यटकों के दिलों को छू जाता है। चौतरफा पर्वत श्रंखलाएं एहसास कराती है कि जैसे पर्यटक उनकी गोद में हों। बादलों का खिलंदड़पन पर्यटकों को हर पल रोमांचित करता है।

  निकट से गुजरते बादल को स्पर्श करने का मन करता है। हालांकि कभी बादल पर्यटकों की गोद मेें होते हैं तो कभी पर्यटक बादलों की गोद में होते हैं। 
   खास यह कि फूलों की यहां एक विशेष प्रजाति पायी जाती है। फूलों की यह प्रजाति दामन हिल स्टेशन का विशेष आकर्षण है। इसकी सुन्दरता देखते ही बनती है तो इसकी खुशबू का कोई जोड़ नहीं। 

    विशेषज्ञों की मानें तो इन सहित असंख्य खूबियों के कारण ही दामन हिल स्टेशन नेपाल के शीर्षतम एवं श्रेष्ठतम पर्यटन स्थलों में से एक है।
   झीलों-झरनों एवं नदियों से आच्छादित यह हिल स्टेशन खास तौर से नेपाल की शोभा माना जाता है। पर्यटक दामन हिल स्टेशन से दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखरों का विहंगम दृश्यावलोकन कर सकते हैं। 

   धौलागिरी पर्वत की भव्यता एवं दिव्यता पर्यटकों को मुग्ध कर लेती है। काठमांडू से दक्षिण-पश्चिम दिशा में करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित इस हिल स्टेशन पर धार्मिक स्थानों की एक लम्बी श्रंखला है। 
  खास यह कि पर्यटक वॉच टॉवर से दामन हिल स्टेशन सहित आसपास के प्राकृतिक सौन्दर्य का भरपूर आनन्द ले सकते हैं।

    दूरबीन हो तो क्या कहने! कारण दूरबीन से पर्यटक हिमालय श्रंखला का दुर्लभ दृश्य भी आसानी से देख सकते हैं।
   खास यह कि दामन हिल स्टेशन के पूर्व में माउण्ट एवरेस्ट की शोभा दिखती है तो वहीं पश्चिम में धौलागिरी पर्वत शोभायमान है। वस्तुत: दामन नेपाल का प्राकृतिक सौन्दर्य से परिपूरित गांव है। 

   गांव की सुन्दरता देखते ही बनती है। खास यह कि दामन गांव में हैलीपैड़ भी है। गांव की सुन्दरता पैनोरमा रिजार्ट है। पर्यटक यहां भरपूर आनन्द ले सकते हैं। 

   पर्यटक दामन हिल स्टेशन की पैदल यात्रा के साथ ही साइकिलिंग, चट्टानों पर चढ़ना, घुडसवारी, टट्टू की सवारी सहित शीतकालीन खेलों का भरपूर आनन्द ले सकते हैं।
   दामन पहाड़ी से सूर्योदय एवं सूर्यास्त की लालित्य युक्त इन्द्रधनुषी छटा पर्यटकों को मुग्ध कर देती है। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे लालित्य की हर किरण धरती पर बिखर रही हो। 

   समुद्र तल से करीब 2500 मीटर की ऊंचाई पर दामन हिल स्टेशन की एक सिम भंज्यांग पर्वत चोटी है। यहां से दामन हिल स्टेशन का विहंगमावलोकन पर्यटक आसानी से कर सकते हैं।
   दामन हिल स्टेशन की यात्रा करनी हो तो किसी भी मौसम में जा सकते हैं लेकिन मार्च से मई एवं जून से सितम्बर की अवधि बेहतरीन मानी जाती है। 

   बर्फबारी का आनन्द लेना हो तो सितम्बर के बाद यात्रा करनी चाहिए। कारण इस अवधि के बाद चौतरफा बर्फ की चादर दिखती है। पर्वत चोटियां बर्फ से आच्छादित अति दर्शनीय प्रतीत होती हैं।
   ऋषि महादेव मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। ऋषि महादेव नामक धार्मिक स्थान का यहां विशेष महत्व है। मान्यता है कि शिव शोक ग्रस्त होते हैं तब देवी सती का मृत शरीर लेकर यहां विश्राम करते हैं।
    मान्यता है कि शिव को प्यास का एहसास हुआ तो उन्होंने त्रिशूल से चट्टान पर चोट कर जल को प्रवाहमान किया था। चट्टान से अभी भी पानी का प्रवाह हो रहा है। दामन हिल स्टेशन धार्मिक उत्सव एवं पर्व का भी स्थान है। यहां का मुख्य उत्सव फगू उत्सव एवं थूलो एकादशी होता है।
   दामन हिल स्टेशन का मुख्य आकर्षण यहां का वनस्पति उद्यान है। विशेषज्ञों की मानें तो यह वनस्पति उद्यान नेपाल का सबसे बड़ा एवं प्राचीन वनस्पति उद्यान है। यहां वनस्पतियों की असंख्य एवं दुर्लभ प्रजातियां उपलब्ध हैं।
   दामन हिल स्टेशन की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट त्रिभुवन इण्टरनेशनल एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन काठमांडू जंक्शन है। काठमांडू से दामन हिल स्टेशन की दूरी करीब 77 किलोमीटर है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
27.712020,85.312950

No comments:

Post a Comment

ओडो बोटानिया: रोमांचक मखमली एहसास    ओडो बोटानिया को धरती का ताज कहा जाना चाहिए। जी हां, ओडो बोटानिया का प्राकृतिक सौन्दर्य विलक्षण है...