मून हिल्स: प्राकृतिक सौन्दर्य
मून हिल्स को प्राकृतिक सौन्दर्य का इन्द्रधनुषी आयाम कहना चाहिए। जी हां,
चीन के मून हिल स्टेशन की प्राकृतिक सुन्दरता देखते ही बनती है।
समुद्र तल से करीब 380 मीटर ऊंचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन प्रकृति की गोद
में रचा-बसा सुन्दर पर्यटन क्षेत्र है। मून हिल्स को चन्द्रमा पर्वत भी
कहते हैं।
मून हिल्स वस्तुत: दक्षिणी चीन गुआंग्शी स्वायत्त क्षेत्र का हिस्सा है।
चौतरफा प्राकृतिक सौन्दर्य की निराली छटा पर्यटकों को आकर्षित करती है। मून
हिल्स वस्तुत: यांगशुओ शहर के बाहर एक प्राकृतिक आर्क है।
चूना की पथरीली चट्टानों का यह समूह अपनी खास सुन्दरता से
दर्शकों-पर्यटकों को लुभाता है। मून हिल्स की अधिसंख्य संरचनाओं में
विशिष्टताएं झलकती हैं। मखमली घास के मैदान एवं लॉन एक सुखद एहसास कराते
हैं।
खास यह कि मून हिल्स पर्वतारोहण एवं साहसिक खेलों के लिए भी बेहतरीन स्थान
है। वनस्पतियों एवं सुगंधित फूलों से आच्छादित मून हिल्स पर्यटकों को एक
ताजगी का एहसास कराते हैं।
मून हिल्स चीन के नेशनल हाईवे 321 के साथ जिंगबाओ नदी के पार यांगशुओ के
दक्षिण में स्थित है। मून हिल्स आसपास का विहंगम एवं मनोरम दृश्य प्रदर्शित
करता है।
समुद्र तल से मून हिल्स की ऊंचाई कहीं 380 मीटर है तो कहीं 410 मीटर तक
है। आर्क की ऊंचाई भी 50 मीटर से अधिक है। मून हिल्स पर एक बड़े आकार का गोल
छिद्र वाला पर्वत है। यह उज्जल चन्द्रमा की भांति दिखता है।
चन्द्रमा की विशिष्टता ही पर्यटकों को आकर्षित एवं प्रभावित करती है।
चन्द्रमा के इस छिद्र को चन्द्रमा पैलेस भी कहते हैं। शरद ऋतु की मध्य
रात्रि यहां किसी महोत्सव की भांति प्रतीत होती है।
मून हिल्स का क्लाइबिंग फेस्टिवल चीन में विशेष ख्याति रखता है। मून हिल्स
वस्तुत: चीन के हजारों पर्वतारोहियों के लिए पसंदीदा स्थान है। खास यह कि
यहां पर्वतारोहण के लिए 900 से अधिक मार्ग हैं।
विशेषज्ञों की मानें तो मून हिल्स की प्राकृतिक सुन्दरता से प्रभावित होकर
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन एवं उनकी पत्नी ने हिल्स के
सौन्दर्य को देखा एवं अनुभूति की थी।
मून हिल्स के आसपास सुन्दर पर्वतों की एक लम्बी श्रंखला है। इस श्रंखला को
क्नोबी करस्ट कहते हैं। यह विशेष पहाड़ियां इस सम्पूर्ण क्षेत्र में हैं।
पर्यटक यहां प्रकृति का भरपूर आनन्द लेते हैं। इस पर्वत श्रंखला की गोद में
लीक्यून गांव है।
इस गांव से पर्यटक प्राकृतिक सौन्दर्य का भरपूर आनन्द ले सकते हैं। फोटोग्राफी का यह अति उत्तम स्थान है।
खास यह कि प्रकृति के अति निकट होने के कारण पर्यटक मून हिल्स पर एक विशेष
ताजगी का एहसास करते हैं। बादलों की आवाजाही कभी कहीं भी दिखती है।
हालात यह होते हैं कि पर्यटक कभी बादलों की गोद में होते हैं तो कभी बादल पर्यटकों की गोद में होते हैं।
मून हिल्स की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट
गुइलिन लियांगियांग इण्टरनेशनल एयरपोर्ट यांगशुओं है। निकटतम रेलवे स्टेशन
गुइलिन है। पर्यटक मून हिल्स की यात्रा सड़क मार्ग से भी कर सकते हैं।
29.264090,-81.092650
29.264090,-81.092650
No comments:
Post a Comment