Sunday, December 9, 2018

ग्रेट स्मोकी हिल्स: प्रकृति का उपहार

   ग्रेट स्मोकी पर्वत को प्रकृति का सुन्दर उपहार कहा जाना चाहिए। संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना का यह पहाड़ी स्टेशन प्राकृतिक सौन्दर्य का इन्द्रधनुषी आयाम है।

  जी हां, ग्रेट स्मोकी पर्वत पर प्राकृतिक सौन््दर्य के हर सुन्दर आयाम निराली छटा दिखती है। समुद्र तल से करीब 2025 मीटर ऊंचाई पर स्थित ग्रेट स्मोकी पर्वत क्षेत्र आैषधीय वनस्पतियों, झीलों-झरनों एवं वन्य जीवों से आच्छादित है। 

   खास यह कि ग्रेट स्मोकी पर्वत क्षेत्र वॉटर रॉफ्टिंग के लिए बेहद पसंदीदा इलाका है। ग्रेट स्मोकी पर्वत पर बादलों की आवाजाही बेहद रोमांचकता पैदा करती है।
  खास यह कि ग्रेट स्मोमी हिल्स पर कभी आप बादलों की गोद में होते हैं तो कभी बादल आपकी गोद में होते हैं। यह पल बेहद रोमांचक होते हैं।

   ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे प्रकृति हमराही हो। ग्रेट स्मोकी पर्वत वस्तुत: संयुक्त राज्य अमेरिका का एक नेशनल पार्क है।
   इसे खास तौर से अमेरिका में ग्रेट स्मोकी माउंटेन नेशनल पार्क के नाम से भी जाना पहचाना जाता है। अमेरिका का यह राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है। 

   यह विश्व धरोहर स्थल वस्तुत: रिज पर्वत श्रंखला का हिस्सा है। खास यह कि ग्रेट स्मोकी पर्वत पर साक्षात प्रकृति अवतरित है। ऐसा प्रतीत होता है। 
  शायद इसी कारण वर्ष 1976 में अन्तरराष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व नामित किया गया था। वर्ष 1983 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर घोषित कर दिया था। टेनेसी एवं उत्तरी कैरोलिना के मध्य का यह हिस्सा बेहद सुन्दर एवं रोमांचक है।

   ग्रेट स्मोकी पर्वत के प्राकृतिक सौन्दर्य का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि प्रति वर्ष करीब 11.50 मिलियन से अधिक पर्यटक यहां सैर सपाटा के लिए आते हैं।
   करीब 522.419 एकड़ क्षेत्रफल में फैला ग्रेट स्मोकी पर्वत अपनी आगोश में प्राकृतिक सुन्दरता का हर आयाम रखता है।

   इसमें चाहे स्नो फॉल्स का रोमांचक आयाम हो या फिर झील-झरनों का पुलकित करने वाला झण-पल हो। गैटलिनबर्ग, टेनेसी, चेकोरी एवं उत्तरी कैरोलिना से घिरा ग्रेट स्मोकी पर्वत इलाका श्रेष्ठतम पर्यटन स्थल है। 
  इस सुन्दर पर्यटन स्थल को 1934 में विधिवत जनता को समर्पित किया गया था। यूं कहें कि ग्रेट स्मोकी हिल्स में नवविवाहित युगल हनीमून का भरपूर आनन्द ले सकते हैं। 

   खास यह कि ग्रेट स्मोकी पर्वत सुन्दर पथरीली चट्टानों का विहंगम खजाना है। यहां की पथरीली चट्टानें किसी को मुग्ध कर लेती हैं। टकसेगी नदी की सुन्दरता एवं विहंगमता तो देखते ही बनती है। चेरोक फोर्क घाटी एवं चेरोकी सुन्दरता में पर्यटक खो जाते हैं।

  ग्रेट स्मोकी पर्वत के विशेष आकर्षण में देखें तो केड्स कोव है। यह एक खिड़की की भांति है। पुरानी चट्टानों का यह इलाका बेहद आकर्षक है। वनस्पतियों एवं आैषधीय पौधों-वृक्षों की प्रचुरता ग्रेट स्मोकी पर्वत को काफी कुछ खास बना देती है।

  प्राकृतिक सौन्दर्य की विशिष्टता हॉलीवुड़ को फिल्मांकन के लिए विशेष तौर से आकर्षित करती है। वन क्षेत्र के सैर सपाटे का आनन्द लेना हो या फिर पर्वतारोहण करना हो, ग्रेट स्मोकी पर्वत से बेहतरीन कुछ न होगा। खास यह कि क्लिंगमैन डोम अमेरिका के इस राष्ट्रीय उद्यान का सबसे ऊंचा बिंदु है।

   क्लिंगमैन डोम का शिखर करीब 267 मीटर से लेकर 2025 मीटर की ऊंचाई वाला है। खास यह कि ग्रेट स्मोकी पर्वत पार्क के आंतरिक क्षेत्र में करीब 16 पर्वत हैं। इनकी ऊंचाई 1520 मीटर तक है।
   पर्यटक इन पर्वत मालाओं पर भरपूर आनन्द ले सकते हैं। वन्य जीवन की धमाचौकड़ी पर्यटकों के बीच एक विशेष रोमांच पैदा करती है।

   शांत एवं शीतलता वाला यह इलाका विशेष तौर से वन्य जीवों से गुलजार रहता है। विशेषज्ञों की मानें तो ग्रेट स्मोकी पर्वत पर वनस्पतियों की 10000 से अधिक प्रजातियां हैं। इतना ही नहीं, क्षेत्र में 10000 से अधिक वन्य जीवों की प्रजातियों की हलचल रहती है। ग्रेट स्मोकी हिल्स में पक्षियों की 200 से अधिक प्रजातियां हैं। 

   इतना ही नहीं, मछलियों की 50 प्रजातियां, सरीसृप की 39 प्रजातियां, उभयचर की 43 प्रजातियां सहित बहुत कुछ है। भालुओं की एक बड़ी आबादी इस पार्क में दिखेगी।
    ग्रेट स्मोकी हिल्स फूलों की सुगंध से हमेशा महकता रहता है। लिहाजा पर्यटक हिल्स पर एक खुशनुमा परिवेश पाते हैं। खूशबू एवं फूलों की 5000 से अधिक प्रजातियां यहां पर्यटकों को लुभाती हैं। 
   हिल्स के ऐतिहासिक स्थानों में रोइंग फोर्क, कैटलोचे, एल्कमोंट, माउंटेन फार्म संग्रहालय आदि बहुत कुछ है। खास यह कि ग्रेट स्मोकी माउंटेन नेशनल पार्क प्राकृतिक सुन्दरता के साथ ही एपलाचियन पहाड़ी संस्कृति एवं इतिहास के लिए विशेष प्रसिद्ध है। हिल्स में ग्रोट्टो, लॉरेल, अब्रााम, इन्द्रधनुष एवं मिंगो झरने खास तौर से दर्शनीय हैं।
   ग्रेट स्मोकी माउंटेन नेशनल पार्क की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट मैक्गी-टायसन एयरपोर्ट है। एयरपोर्ट गैटलिनबर्ग से करीब 45 मील दूर है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी ग्रेट स्मोकी हिल्स नेशनल पार्क की यात्रा कर सकते हैं।
35.864960,-83.567370

No comments:

Post a Comment

ओडो बोटानिया: रोमांचक मखमली एहसास    ओडो बोटानिया को धरती का ताज कहा जाना चाहिए। जी हां, ओडो बोटानिया का प्राकृतिक सौन्दर्य विलक्षण है...