Thursday, November 29, 2018

थ्रेडबो हिल स्टेशन: रोमांचक एहसास

   थ्रेडबो हिल स्टेशन की प्राकृतिक सुन्दरता का कोई जोड़ नहीं। बर्फ एवं शीतकालीन खेलों के लिए तो थ्रेडबो हिल स्टेशन किसी स्वर्ग से कम नहीं है। 

   आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स स्थित थ्रेडबो हिल स्टेशन दुनिया के पर्यटकों का पसंदीदा पर्यटन स्थल है। समुद्र तल से करीब 2037 मीटर ऊंचाई पर स्थित यह हिल स्टेशन वस्तुत: एक छोटा पहाड़ी शहर है।

   चौतरफा प्राकृतिक सौन्दर्य की निराली छटा पर्यटकों को मुग्ध कर लेती है। सर्दियों में तो सैलानिया एवं पर्यटकों का समूह थ्रेडबो हिल स्टेशन पर उमड़ पड़ता है।
  बर्फ के खेलों के साथ ही यहां ट्रैकिंग, साइकलिंग, रॉक क्लाइबिंग आदि के लिए भी थ्रेडबो हिल स्टेशन खास प्रसिद्ध है।

  पर्यटक थ्रेडबो हिल स्टेशन पर एक खास रोमांचक एहसास करते हैं। ग्रीष्मकालीन ब्लूज संगीत यहां का विशेष है। इस आयोजन में देश विदेश के पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ता है।
   वस्तुत: थ्रेडबो हिल स्टेशन स्नोई पर्वत का छोटा सा गांव है। न्यू साउथ वेल्स का यह गांव अब शहर में तब्दील हो चुका है। 

   आस्ट्रेलिया के इस छोटे शहर की आबादी भी बहुत अधिक नहीं है। आस्ट्रेलिया के इस शहर की आबादी करीब 470 है। फिर भी पर्यटकों के लिए सभी आवश्यक सेवाएं-सुविधाएं उपलब्ध हैं। 

   थ्रेडबो हिल स्टेशन सिडनी से करीब 500 किलोमीटर दक्षिण दिशा में स्थित है। विशेष यह कि थ्रेडबो हिल स्टेशन थ्रेडबो नदी के तट पर बसा है।
   इस इलााके को रैम्सहेड रेंज एवं क्रैकनबैक नदी भी कहा जाता है। सर्दियों में थ्रेडबो हिल स्टेशन का पूूरा इलाका बर्फ से ढ़क जाता है। बर्फ से आच्छादित थ्रेडबो हिल स्टेशन दुनिया का बेहतरीन स्की रन वाला क्षेत्र होता है।

   विशेषज्ञों की मानें तो दुनिया के शीर्ष पर्यटन स्थलों में शामिल थ्रेडबो हिल स्टेशन में सालाना पर्यटकों की संख्या 700000 से भी अधिक होती है। विशेष यह कि थ्रेडबो हिल स्टेशन सर्दियों में पर्यटकों को खास आकर्षित करता है। कारण बर्फ के खेलों का भरपूर आनन्द पर्यटक यहां ले सकते हैं। 

  थ्रेडबो हिल स्टेशन में झीलों-झरनों की एक लम्बी श्रंखला होने से पर्यटक जलक्रीड़ा एवं जल खेलों का भी लुफ्त उठा सकते हैं। थ्रेडबो रिजाट्र्स पर्यटकों के आनन्द को आैर भी दोगुना कर देते हैं। पर्यटक होटल या रिजार्ट में बैठ कर बर्फबारी का भरपूर मजा लेते हैं। 

   थ्रेडबो हिल स्टेशन की नाइट लाइफ का अपना एक अलग ही अंदाज है। थ्रेडबो हिल स्टेशन पर एक अति सुन्दर एवं शानदार कोसिचुज्को नेशनल पार्क भी है। 
  पार्क में भी पर्यटक मौज मस्ती कर सकते हैं। वस्तुत: स्नोई पर्वत आस्ट्रेलिया की एक समृद्ध पर्यटन विरासत है। 

   इसे यूरोपीय स्कीइंग शहर भी कहा जा सकता है। बादलों का अंदाज भी यहां एकदम अलग दिखता है। कभी पर्यटक बादलों के साथ होते हैं तो कभी बादल पर्यटकों की गोद में होते हैं। 

    थ्रेडबो गांव वस्तुत: क्रैकनबैक घाटी पर रचा बसा है। गांव समुद्र तल से करीब 1365 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। लिहाजा शांत एवं शीतल परिवेश मन मस्तिष्क को प्रफुल्लित कर देता है। वहीं, थ्रेडबो हिल स्टेशन के शिखर पर प्राकृतिक सुन्दरता से आच्छादित वातावरण है। 

   थ्रेडबो हिल स्टेशन पर सर्दियों में तो तापमान शून्य से भी नीचे चला जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो थ्रेडबो हिल स्टेशन आस्ट्रेलिया का सबसे लम्बा स्की रन है। खास यह कि थ्रेडबो हिल स्टेशन प्राकृतिक सुन्दर स्थानों की एक लम्बी श्रंखला है। 

   खास तौर से वम्बैट वल्र्ड, मेरिट्स पार्क, क्रूजर पार्क, एंटन्स पार्क, राइडरक्रास, गनबरैल एक्सप्रेस चेयरलिफ्ट आदि इत्यादि बहुत कुछ है। गनबरैल एक्सप्रेस वस्तुत: वस्तुत: एक लिफ्ट है।
   थ्रेडबो हिल स्टेशन की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। पर्यटक एयरपोर्ट से भी उड़ान भर सकते हैं। रेल से भी पर्यटक थ्रेडबो हिल स्टेशन की यात्रा कर सकते हैं। पर्यटक सड़क मार्ग से भी यात्रा कर सकते हैं।
-36.504850,148.306560

No comments:

Post a Comment

ओडो बोटानिया: रोमांचक मखमली एहसास    ओडो बोटानिया को धरती का ताज कहा जाना चाहिए। जी हां, ओडो बोटानिया का प्राकृतिक सौन्दर्य विलक्षण है...