पेनांग हिल स्टेशन: सुगंध की धरती
पेनांग हिल स्टेशन को सुगंध एवं खाद्य पदार्थों का स्वर्ग कहा जाना चाहिए।
जी हां, पेनांग हिल स्टेशन पर फलों की विभिन्न प्रजातियां पुष्पित एवं
पल्लवित हैं।
इतना ही नहीं, फलों की दुर्लभ एवं विलुप्त प्रजातियां भी पेनांग पर पोषण
पाती हैं। इनमें खास तौर से आम के बाग बगीचे भी शामिल हैं। मलेशिया के एयर
इटम उप नगर में स्थित पेनांग हिल स्टेशन अद्भुत एवं विलक्षण है।
मान्यता है कि पेनांग हिल स्टेशन, मलेशिया का पहला आैपनिवेशिक हिल स्टेशन
है। जार्ज टाउन से करीब 9 किलोमीटर दूर स्थित पेनांग हिल स्टेशन बेहद
दर्शनीय है। चौतरफा पहाड़ों की सुन्दरता पेनांग हिल स्टेशन के प्राकृतिक
सौन्दर्य में चार चांद लगा देती है।
मखमली घास के हरे-भरेे विशाल मैदान एक ह्मदयस्पर्शी एहसास कराते हैं।
समुद्र तल से करीब 833 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पेनांग हिल स्टेशन वस्तुत:
पेनांग द्वीप का एक शानदार हिस्सा है। फलों एवं फूलों का यह इलाका सदैव
सुगंध से महकता रहता है।
शांत एवं शीतलता से आच्छादित पेनांग हिल स्टेशन बादलों संग खेलने के भरपूर
मौके देता है। बादलों की घुमक्कड़ी देख कर पर्यटक रोमांचित हो उठते हैं।
बादलों का उमड़ना-घुमड़ना पर्यटकों को प्रफुल्लित कर देता है।
हालात यह होते हैं कि कभी बादल पर्यटकों की गोद में होते हैं तो वहीं कभी
पर्यटक बादलों के आगोश में होते हैं। रोमांच एवं प्रफुल्लता के यह पल
पर्यटक कभी भूल नहीं पाते। शायद यही कारण है कि पेनांग हिल स्टेशन वैश्विक
पर्यटकों का बेहद पसंदीदा है।
वस्तुत: पेनांग हिल स्टेशन मलेशिया की शानदार पहाड़ियों का एक समूह है। खास
यह कि इनमें से एक पर्वत चोटी को स्ट्राबेरी चोटी के नाम से जाना एवं
पहचाना जाता है। विशिष्टताओं के कारण पेनांग हिल स्टेशन मलेशिया का आदर्श
हिल स्टेशन माना जाता है।
पेनांग हिल स्टेशन पर मलेशियाई आैषधीय वनस्पतियों की एक लम्बी श्रंखला
विद्यमान है। लिहाजा पेनांग हिल स्टेशन स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ ही
सुगंध के किसी अति समृद्ध खजाना से कम नहीं है।
घाटियों-वादियों वाले इस हिल स्टेशन को काफी कुछ विशिष्ट कह सकते हैं।
कारण पेनांग हिल स्टेशन फल, फूल एवं आैषधीय वनस्पतियों एवं दुर्लभ
वनस्पतियों की एक लम्बी श्रंखला विद्यमान है। शायद इसी लिए पेनांग हिल
स्टेशन को आैषधीय वनस्पतियों का घर भी कहा जाता है।
विशेषज्ञों की मानें तो पेनांग हिल स्टेशन जैव विविधिता से अति समृद्ध है।
पेनांग हिल स्टेशन का एक मुख्य आकर्षण पेनांग बोटैनिकल गार्डेन है।
विशेषज्ञों की मानें तो इस बोटैनिकल गार्डेन की संरचना या स्थापना 1788 में
कैप्टन फ्रांसिस लाइट ने की थी।
इस दौरान पहाड़ी से झरना एवं गार्डेन के बीच घोड़े का ट्रैक बनाया गया था।
जिससे पर्यटक इस हिल स्टेशन का वास्तविक आनन्द ले सकें। इतना ही नहीं,
पेनांग हिल स्टेशन वन्य जीवों की आश्रय स्थली भी है। लिहाजा पर्यटक वन्य
जीवों के रोमांच का भी एहसास कर सकते हैं।
विशेषज्ञों की मानें तो पेनांग द्वीप पर पक्षियों की 100 से अधिक
प्रजातियां प्रवास करती हैं। इनमें से 80 प्रतिशत पक्षी दुर्लभ प्रजाति के
हैं। जार्ज टाउन से करीब 5 सेल्सियस डिग्री अधिक ठंडा रहने वाला पेनांग हिल
स्टेशन प्राकृतिक सौन्दर्य हर आयाम रखता है।
पेनांग हिल स्टेशन मलेशिया की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं।
निकटतम एयरपोर्ट जार्ज टाउन एयरपोर्ट है। निकटतम रेलवे स्टेशन फनस्टिक
रेलवे स्टेेशन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी पेनांग हिल स्टेशन की यात्रा कर
सकते हैं।
5.990080,100.476780
5.990080,100.476780
No comments:
Post a Comment