गंगामूला हिल स्टेशन : सुगंध का खजाना
गंगामूला हिल स्टेशन को आैषधीय वनस्पतियों का खजाना कहें तो शायद कोई
अतिश्योक्ति न होगी। इन आैषधीय वनस्पतियों की सुगंध से गंगामूला हिल स्टेशन
हमेशा महकता रहता है।
जिससे मन एवं मस्तिष्क प्रफुल्लित हो उठता है। भारत के कर्नाटक राज्य के
चिकमंगलुरु जिला का यह शांत एवं सुरम्य हिल स्टेशन दक्षिण भारत का स्वर्ग
कहा जाता है। समुद्र तल से करीब 1458 मीटर ऊंचाई पर स्थित गंगामूला हिल
स्टेशन फोटोग्राफी के लिए एक आदर्श हिल स्टेशन है।
सघन वन क्षेत्र से आच्छादित यह हिल स्टेशन वस्तुत: कुद्रेमुख राष्ट्रीय
उद्यान का हिस्सा है। धुंधली जलवायु वाला गंगामूला हिल स्टेशन अपने
प्राकृतिक सौन्दर्य के लिए वैश्विक ख्याति रखता है। गंगामूला हिल स्टेशन
इलाके की मुख्य नदियों का उद्गम स्थल भी है।
गंगामूला से तुंगा नदी, भद्रा नदी एवं नेत्रवती नदी का उद्गम होता है।
गंगामूला की यह नदियां इस शानदार एवं सुन्दर हिल स्टेशन की शान एवं शोभा
हैं। खास यह कि गंगामूला हिल स्टेशन को दक्षिण भारत का आदर्श हिल स्टेशन
माना जाता है। इस इलाके को वाराह पर्वत के रूप में भी जाना पहचाना जाता
है।
पश्चिमी घाट के इस इलाके को खास तौर से वर्षा क्षेत्र भी माना जाता है।
विशेषज्ञों की मानें तो गंगामूला हिल स्टेशन खनिज सम्पदाओं का अति
समृद्धशाली क्षेत्र है। वर्षा वन की प्रमुखता वाले इस क्षेत्र को खास धरोहर
के तौर पर देखा जाता है।
प्राकृतिक सौन्दर्य एवं विशिष्टताओं के कारण गंगामूला हिल स्टेशन को
यूनेस्को ने वैश्विक धरोहर घोषित किया है। इसे जैव विविधिता का एक विशेष
क्लस्टर कहा जा सकता है।
गंगामूला हिल स्टेशन वस्तुत: पश्चिमी घाटों की सुन्दर एवं लुभावनी
पहाड़ियां हैं। इलाके की तीनों शक्तिशाली नदियां इन पहाड़ियों से प्रवाहित
होती हैं।
गंगामूला हिल स्टेशन के सघन वन क्षेत्र में देवी भगवती को समर्पित एक
दिव्य-भव्य मंदिर है। इस मंदिर की स्थापत्य कला अति सुन्दर है। पहाड़ियों
में गुफा के आंतरिक क्षेत्र में वाराह की 1.8 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित
है। इस पर्वत को वाराह पर्वत के नाम से जाना पहचाना जाता है।
यह सघन वन क्षेत्र जंगली जीवन से अति समृद्ध है। पशु-पक्षियों के लिए यह
इलाका किसी स्वर्ग से कम नहीं है। विशेषज्ञों की मानें तो गंगामूला हिल
स्टेशन के इस इलाके में पक्षियों की 110 से अधिक प्रजातियां संरक्षित एवं
पल्लवित हैं।
गंगामूला हिल स्टेशन पर्यटकों को यात्रा का एक सुखद एहसास कराता है। शुद्ध
जलवायु पर्यटकों को भरपूर आक्सीजन देती है। पर्यटकों को एहसास होता है कि
फेफड़ों को जैसे पंख लग गये हों। शुद्ध जलवायु पर्यटकों को एक खास उत्साह से
भर देती है।
गंगामूला हिल स्टेशन पर झील एवं झरनों की लम्बी श्रंृखला इसे काफी कुछ खास
बना देती है। झील एवं झरनों की शोभा गंगामूला हिल स्टेशन की सुन्दरता में
चार चांद लगा देती है।
यह परिदृश्य पर्यटकों को मुग्ध कर लेता है। शांत, सुरम्य एवं शीतलता वाला
गंगामूला हिल स्टेशन देेश विदेश के पर्यटकों को एक खास आकर्षण प्रदान करता
है।
मखमली घास के मैदान, पर्वत की घाटियां-वादियां एवं लहराती-बलखाती सड़कों की
श्रंखला गंगामूला हिल स्टेशन का आकर्षण आैर भी अधिक बढ़ा देती हैं। आैषधीय
वनस्पतियों की सुगंध पर्यटकों को एक उत्साह से भर देती है। जिससे पर्यटक एक
विशेष ताजगी का एहसास करते हैं।
गंगामूला हिल स्टेशन की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम
एयरपोर्ट मंगलुरु एयरपोर्ट है। मंगलुरु एयरपोर्ट से गंगामूला हिल स्टेशन की
दूरी करीब 113 किलोमीटर है।
निकटतम रेलवे स्टेशन कादूर जंक्शन है। कादूर जंक्शन रेलवे स्टेशन से
गंगामूला हिल स्टेशन की दूरी करीब 40 किलोमीटर है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी
गंगामूला हिल स्टेशन की यात्रा कर सकते हैं।
12.864840,74.843080
12.864840,74.843080
No comments:
Post a Comment