Monday, January 20, 2020

उबुद: एक खूबसूरत दुनिया

   उबुद का प्राकृतिक सौन्दर्य किसी स्वर्ग से कम नहीं। जी हां, उबुद पर ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे धरती पर स्वर्ग उतर आया हो।

   इंडोनेशिया के बाली द्वीप का एक छोटा सा गांव उबुद वस्तुत: एक शानदार वैश्विक पर्यटन है। खास यह कि उबुद की सुन्दरता पर्यटकों को मुग्ध कर लेती है। शायद इसीलिए उबुद सबसे अधिक पसंदीदा हनीमून प्वांइट के तौर पर देखा जाता है। 

   खास यह है कि उबुद इंडोनेशिया की कला एवं संस्कृति का अद्भुत केन्द्र बन चुका है। लिहाजा इंडोनेशिया की कला एवं संस्कृति से साक्षात्कार करना हो तो पर्यटकों को उबुद की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। 

   बाली द्वीप का यह सुन्दर गांव वैश्विक पर्यटकों का बेहद पसंदीदा है। उबुद को बाली की सांस्कृतिक जड़ भी कहा जाता है। दुनिया भर के पर्यटक इंडोनेशिया की कला एवं संस्कृति से रूबरू होने के लिए उबुद की यात्रा करते हैं। शायद इसीलिए उबुद को 'आईलैंड आफ गॉड्स" कहा जाता है।

   उबुद के सम्पूर्ण परिदृश्य को देखें तो भगवान के द्वीप के नाम से भी उबुद को ख्याति हासिल हुई। खास यह कि उबुद में प्राकृतिक सौन्दर्य का हर आयाम आलोकित है। मसलन घाटियों-वादियोें से लेकर झीलों-झरनों एवं समुद्र की अठखेलियां सहित बहुत कुछ उबुद में दर्शनीय है। 

   उबुद अपने आगोश में सम्मोहन का सुन्दरतम परिदृश्य रखता है। शायद इसी कारण उबुद आने वाले पर्यटकों की संख्या नित्य एवं निरंतर बढ़़ती जा रही है। चौतरफा सीना ताने खड़े 11 विशाल पहाड़ उबुद की शान एवं शोभा हैं।

    बाली का सबसे विख्यात ज्वालामुखी बातुर उबुद में ही है। लिहाजा ज्वालामुखी का यह खास आकर्षण भी पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। बाली की चुनिंदा पर्वत श्रंखला उबुद को बेहद आकर्षक बना देती है। पर्यटक उबुद पर पर्वतारोहण का शौक भी पूरा कर सकते हैं।

  वाटर स्प्रिंग अर्थात गर्म पानी के रुाोत में स्नान करना एक विशेष ताजगी प्रदान करता है। खास यह कि पर्यटक उबुद पर एक अलग ही दुनिया का एहसास करते हैं। यहां खान पान से लेकर कलात्मकता की विविधिता पर्यटकों को रोमांचित कर देती है।

   पर्यटक उबुद पर आध्यात्मिकता का एक खास एहसास करते हैं। लिहाजा पर्यटक बाली के इस सुन्दर गांव उबुद केे रोमांचक अनुभव को कभी भूल नहीं पाते। चावल की खेती उबुद में खास होती है। लिहाजा चावल की खास सुगंध से पर्यटक एक विशेष प्रफुल्लता का एहसास करते हैं।

    पर्यटक उबुद पर हिन्दू संस्कृति एवं सभ्यता का एक जुड़ाव महसूस करतेे हैं। नारियल के पेड़ एवं पानी से भरे मैदान एक ग्रामीण परिदृश्य को जीवंत कर देते हैं। 

   इस इलाके में कॉफी, नारियल, अदरक, मिर्ची आदि इत्यादि की खास उपज होती है। इसे धर्म एवं आध्यात्म की खासियत से परिपूरित माना जाता है। खास तौर से उबुद में ब्राह्मा, विष्णु एवं शिव की भक्ति का प्रवाह सामान्य तौर पर देखा जा सकता है।

   धर्म की प्रगाढ़ता का सहज अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि एक वर्ग किलोमीटर के दायरे में दुनिया में सबसे अधिक मंदिर-देवालय इस इलाके में मिलेंगे। खान पान में भी उबुद का कहीं कोई जोड़ नहीं। यहां का भोजन-व्यंजन बेहद लजीज होता है।

    उबुद बाली की यात्रा के सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध हैं। निकटतम एयरपोर्ट गुरह राय इंटरनेशनल एयरपोर्ट बाली है। निकटतम रेलवे स्टेशन बाली रेलवे स्टेशन है। पर्यटक सड़क मार्ग से भी उबुद की यात्रा कर सकते हैं।
-8.508230,115.263100

No comments:

Post a Comment

ओडो बोटानिया: रोमांचक मखमली एहसास    ओडो बोटानिया को धरती का ताज कहा जाना चाहिए। जी हां, ओडो बोटानिया का प्राकृतिक सौन्दर्य विलक्षण है...